फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
मेरठ-हापुड़ रोड स्थित ग्राम लालपुर के समक्ष लूट पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेते खरखौदा थाना प्र? - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार को हापुड़ से स्कूटी पर कस्बा लौट रहे व्यापारी से गांव लालपुर के सामने गन प्वांइट पर लेकर करीब दो हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल एवं चाबी ज्वार के खेत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यापारी लोकेश पुत्र दयाप्रकाश का एग्रीकल्चर स्टोर है। वह बृहस्पतिवार को हापुड़ से सामान खरीदकर स्कूटी से कस्बा लौटने लगे। वह अपराह्न करीब तीन बजे मेरठ रोड पर गांव लालपुर में एमएस हेरिटेज स्कूल के सामने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से काली अपाचे बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने स्कूटी को ओवरटेक किया। इसके बाद उन्होंने व्यापारी लोकेश को रोककर गन प्वांइट पर ले लिया। उन्होंने व्यापारी से करीब दो हजार रुपये एवं अन्य कागजात लूट लिये। बदमाश जाते वक्त लोकेश का फोन एवं स्कूटी की चाबी ज्वार के खेत में फेंक गए। व्यापारी ने राहगीर की मदद से परिजनों एवं पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी। हालांकि बाद में व्यापारी ने परिजनों एवं पुलिस की मदद से फोन तथा चाबी खोज ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें