फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन वट वृक्ष गिरा, एचटी लाइन टूटी

विज्ञापन
9ए - बडा महादेव मंदिर पर प्राचीन बड का पेड गिरने से क्षतिग्रस्त हुई 33 हजार की लाईन। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
प्राचीन वट वृक्ष गिरा, एचटी लाइन टूटी
विज्ञापन

मवाना। मवाना-मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव मंदिर के सामने खड़ा प्राचीन वट वृक्ष गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते अधिकांश मवाना व देहात क्षेत्र के कुछ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम लाइन ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। लोगों के मुताबिक बुधवार रात करीब दो बजे पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से बराबर से जा रही एचटी लाइन टूट गई। जिससे अधिकांश मवाना नगर, गांव धनपुर, तोफापुर, मवाना खुर्द, राफन आदि दर्जन भर गांवों की आपूर्ति ठप्प हो गई। गनीमत रही कि काई हादसा नहीं हुआ। लोगों की माने तो अगर सुबह के समय पेड़ गिरता तो मार्निंग वॉक पर जाने वाले लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि बृहस्पतिवार शाम लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। अधिशासी अभियंता एसके निर्भय ने बातया कि पेड़ गिरने से लाइन टूटी थी। अब ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें