फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में कहासुनी के बाद दुकान में लगाई आग, दुकानदार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
-अर्जुन चौक के पास दुकान से धुआं निकलने पर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


-दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। अर्जुन चौक के समीप शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फास्टफूड की दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते दुकान के अंदर आग भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन चौक के समीप सतीश कुमार फास्टफूड की दुकान चलाता है। शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। बताया गया कि विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने घर के बाहर स्थित अपनी दुकान में आग लगा दी। आग लगने के समय दुकान का शटर बंद था। कुछ ही देर में दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शटर बंद होने के कारण शुरुआत में लोग दुकान के पास जाने से भी घबरा रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ को पीछे हटाया गया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह शटर उठाया और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि दुकान के अंदर रखे गैस सिलिंडर में आग नहीं लगी, जिसे पुलिस ने पहले ही बाहर निकाल दिया था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से दुकान में रखा खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान जल गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दुकान संचालक को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें