फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमरपुर टीम ने दूसरे राउंड में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा केवी इंटर कॉलेज माछरा के क्रिकेट मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबलों में अमरपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लू-बक्सर की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। अमरपुर टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। टीम के शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य अतिथि केवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित त्यागी और प्रतियोगिता संयोजक भाजपा नेता अश्वनी त्यागी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, माछरा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य देवोत्तम त्यागी, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, बीडीओ माछरा सतीश कुमार, एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, हिमांशु त्यागी, प्रिंस चौधरी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें