फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानदार ने बालिका के साथ की गलत हरकत, पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। नगर स्थित एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली एक महिला ने एक दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ बदतमीजी, अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मुनिश्वर बंसल उर्फ मोदी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य आरोपों की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज ली। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मवाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में कस्बा मवाना में एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि मवाना निवासी मुनिश्वर बंसल उर्फ मोदी उनकी 12 वर्षीय पुत्री को अपनी दुकान पर बुलाकर उसके साथ गंदी बातें व अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद बुधवार को उसकी मां ने मवाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर बीएनएस की धारा 74 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम 2012 की धारा 7 व 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें