फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद नहीं करने पर दुकानदार को पीटा, चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मुख्य बाजारों को रात 11 बजे तक बंद नहीं करने पर थाना पुलिस आए दिन दुकानदारों के साथ मारपीट कर रही है। पीड़ित दुकानदारों को दुकान बंद करने में दो मिनट की देरी पर पीटा जा रहा है। पुलिस उत्पीड़न के मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए अघोषित कर्फ्यू से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने एक दुकानदार की पिटाई कर शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सरधना के सभी बाजार रात 11 बजे बंद करने की पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी हुई है। शनिवार रात 11 बजे तक दुकान बंद नहीं करने पर सिपाही मौके पर पहुंचे और दुकानदार अनस पुत्र मोइन निवासी मोहल्ला पीरजादगान की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि पहले थप्पड़ मारा और फिर जूतों से पिटाई की। इसके बाद उसे रातभर हवालात में रखा। रविवार को शांति भंग में दुकानदार का चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से दुकानदारों और व्यापार मंडल में रोष है।
थाना पुलिस ने दुकानदारों को 11 बजे तक बाजार बंद करने की सख्त हिदायत दे रखी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी बाजार बंद होने से अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलती है। बताया गया कि पीड़ित दुकानदार 11 बजे से 10 मिनट देरी होने पर सामान समेटने में लगा हुआ था। पहले पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस के इस रवैये से दुकानदार दहशत में हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सरधना में रात 11 बजे तक बाजार बंद कराने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इस मामले में संज्ञान लेकर जांच के बाद समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें