फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फटा नोट न लेने पर दुकानदार को पीटा, लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर (मेरठ)। महलवाला गांव में फटा नोट लेने से मना करने पर दुकानदार को पीट दिया गया। इस मामले में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चल गए।इसमें दुकानदार सहित चार लोग घायल हो गए। दो समुदायों में संघर्ष की सूचना पर सीओ सहित थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद के बहनोई इकबाल, उनके भांजे शादाब सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महलवाला गांव में अड्डे पर ही चंदकिरण खटीक की परचून की दुकान है। दुकान के सामने ही बिलाल का घर है। मंगलवार दोपहर बिलाल ने दुकान से एक सिगरेट ली। इसके बाद बिलाल ने 10 रुपये का फटा नोट दिया। इसे चंद किरण ने लेने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि बिलाल ने दुकानदार से अभद्रता की। बाद में बिलाल के परिजन भी आ गए। उन्होंने भी चंद किरण के साथ मारपीट की। वहीं, पड़ोस से चंद किरण के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और लाठी डंडों से मारपीट की गई।
इसकी सूचना मिलने पर सीओ किठौर अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी मितलेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। मारपीट में चंदकिरण के साथ ही चाचा अमरीक, ललित और धर्मवीर घायल हो गए। इस मामले में चंद किरण की तहरीर पर बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद के बहनोई इकबाल, भांजे शादाब, बिलाल, आमिल, रईस, कैफ और जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें