फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साथ पढ़ीं तो बढ़ीं नजदीकियां, युवतियों ने की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा क्षेत्र का मामला, एक युवती के परिजनों ने अपहरण की सूचना दी तो हुआ खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहटा। 12वीं तक पढ़ाई साथ करने वाली क्षेत्र की दो युवतियों की नजदीकियां बढ़ गईं। दिल्ली में एक ही कंपनी में नौकरी करने के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। एक युवती के परिजनों ने पुलिस को अपहरण की तहरीर दी तो मामले का खुलासा हुआ। युवतियों के इस कदम से दोनों गांवों के लोग अचंभित हैं। पुलिस ने भी दोनों को बालिग बताकर कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया है।
जानी थाना और रोहटा थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़े दोनों गांवों की अलग-अलग जाति की दोनों युवतियों ने क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बारहवीं तक साथ-साथ पढ़ाई की। इसके चलते दोनों में दोस्ती थी। इस बीच दोनों ही युवतियां दिल्ली की एक कंपनी में बतौर क्लर्क नौकरी करने लगीं। दोनों एक साथ किराए पर मकान लेकर रहने लगीं। इन दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बन गए। इसके चलते दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कस्में खाईं और आपसी सहमति से दिल्ली में ही शादी रचा ली। दोनों के परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों दिल्ली से अपने गांव में एक युवती के घर पहुंचीं। दूसरी युवती के परिजनों को पता चलने के बाद उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 और रोहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां पति-पत्नी के रूप में रह रही हैं। पुलिस ने जब यह बात युवती के परिजनों को बताई तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन

युवती के परिजन भोला झाल पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। रोहटा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि समलैंगिक संबंधों के चलते दोनों ने शादी कर ली है। वह अपनी इच्छा से साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें