फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट, बहन को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। टांडा गांव में उधार के रुपये मांगने को लेकर तीन युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची दुकानदार की बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर दौराला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में शमशाद ने बताया कि उसका भाई अलाउद्दीन गांव में किराना की दुकान करता है। 22 सितंबर की रात वह दुकान पर था। इसी दौरान गांव के कार्तिक, नितिन और अनुज दुकान पर पहुंचे। तीनों ने उधार सामान मांगा। दुकानदार ने पिछला बकाया के रुपये मांगे। इस पर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने अलाउद्दीन के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर छोटी बहन तमन्ना घर से बाहर आई और बीच-बचाव करने लगी। तीनों युवकों ने तमन्ना के साथ भी मारपीट की और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान से भाग गए। घायल तमन्ना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें