फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राक्ष मोरपंख और चांदी की राखियों से सजी दुकान

विज्ञापन
दुकानों पर सजी राखियां। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। रक्षाबंधन पर नजदीक आते ही कस्बे के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की साज सज्जा शुरू हो गई है। बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


इस बार बाजार में रुद्राक्ष, मोर पंख, ओम, गणेश चांदी की आकर्षक राखियों की मांग सबसे अधिक हो रही है। रंगीन धागे से बनी पारंपरिक राखियां भी सभी को लुभा रही हैं। जिन बहनों का भाई विदेश या दूरदराज क्षेत्र में है, उनके लिए डाक व कूरियर के माध्यम से भेज रही हैं। इस बार भाभियों के लिए भी विशेष राखियों की खरीदारी हो रही है। कस्बा स्थित मुख्य बाजार, नया मार्केट, कैलाशपुरी की दुकान नई-नई राखियों से सज चुकी है। बड़ों के लिए धार्मिक प्रतीकों वाली व स्टोन की राखियां रेंज के हिसाब से उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए लाइट वाली कार्टून कैरेक्टर आधारित छोटा भीम, स्पाइडरमैन, बाल कृष्णा, बाल हनुमान जैसी थीम वाली विभिन्न राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार लाल धागों वाली पारंपरिक राखियों की खरीदारी खूब हो रही है। राखी विक्रेता रवि शंकर कौशिक, टोनी व दिनेश सिंगल का कहना है कि हर साल की बार इस बार भी राखियों में विविधता देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें