माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 17 से 19 अगस्त तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। इसमें मेरठ के हिस्से में दो प्रतियोगिताएं आई हैं। मेरठ को शूटिंग और कराटे प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
यह दोनों प्रतियोगिता 17 से 19 अगस्त तक होंगी। इस प्रतियोगिता में मेरठ मंडल समेत सभी मंडलों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के खिलाड़ी अंडर 14 वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी प्रतियोगिता को लेकर तैयारी की जा रही है। इसमें काफी संख्या में खिलाड़ियों के मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा तैराकी प्रतियोगिता अयोध्या में, तीरंदाजी प्रतियोगिता मिर्जापुर में, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आगरा में, हैंडबाल प्रतियोगिता वाराणसी में, टेबल टेनिस प्रतियोगिता व बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली में आयोजित होगी। इसके अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। इस आयोजन के लिए जल्द ही मैदान का निर्णय भी हो जाएगा।