- रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में शुरू हुई पांच दिवसीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय एमएसए शूटिंग प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। आयोजन सचिव व कोच अभिनव चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल, राइफल इवेंट में शूटरों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन 150 से अधिक मुकाबले खेले गए और शूटरों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर सटीक निशाना लगाया।
एनआर पिस्टल इवेंट में इशांत ने 376 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। स्वाति यादव ने 371 अंक प्राप्त कर दूसरा और तरुण सिंह ने 360 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। आईएसएसएफ पिस्टल में ईगल आई शूटिंग एकेडमी के साहिब दिल ने 583 अंक के साथ पहला, जीरो कूल एकेडमी बुलंदशहर के शाहरुख ने 571 अंक प्राप्त कर दूसरा और बुलंदशहर के ही गगन ने 569 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।
राइफल इवेंट में जीरो कूल एकेडमी बुलंदशहर के निशांत कुमार ने 418.4 अंक के साथ पहला, आशीष यादव ने 407.5 अंक के साथ दूसरा और तपस्या शूटिंग एकेडमी के नैतिक ने 402.5 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कोच सचिन कौशिक, प्रियांशु मलिक, अमृत गोस्वामी, संदीप नागर, धनंजय शर्मा सहित अन्य साथ रहे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत तोमर, संजय चौधरी, सुबोध व सतेंद्र ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।