फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, शूटिंग रेंज का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
-शूटर दादी ने किया शूटिंग रेंज का शुभारंभ
विज्ञापन

दौराला। सकौती स्थित सीगल एकेडमी में धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। वहीं शूटर दादी ने कॉलेज में शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के विधायक तेजपाल नागर और मेरठ दक्षिण से विधायक डा. सोमेंद्र तोमर रहे। विशेष अतिथि के रूप में शूटर दादी प्रकाशी तोमर, सपा नेता अतुल प्रधान रहे। मैनेजमेंट कमेटी के मोहित भड़ाना, गौरव भड़ाना, सुशील चौहान और योगेंद्र नागर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसमें लघुनाटिका, हरियाणवी नृत्य आदि रहे। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जिंदगी की हर परीक्षा में सफलता का एक ही मापदंड़ है कि लक्ष्य को निर्धारित कर उसे मेहनत से साधा जाए। शूटर प्रकाशी तोमर दादी ने कहा कि अगर गांव की प्रतिभाओं को मौक ा मिले तो वह देश के लिए मेड्ल के ढेर लगा देंगे। मैनेजमेंट कमेटी के मोहित भड़ाना ने बताया कि यह शूटिंग रेंज जिले का एक मात्र ऐसा शूटिंग रेंज है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बना हुआ है। यह शूटिंग रेंज दस मीटर रेंज का है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें