फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर पांच किलो गोमांस बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर पांच किलो गोमांस बरामद किया
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पुलिस ने सूचना पाकर पेट्रोल पंप के समीप एक होटल पर छापा मारा। वहां से पांच किलो गोमांस बरामद कर दुकानदार को थाने ले आए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने मांस का सैंपल लेकर मथुरा के लिए जांच को भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कस्याबान निवासी अनस पुत्र फकरुद्दीन ने किठौर तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप होटल खोल रखा है। पुलिस को जानकारी मिली की होटल पर गोमांस रखा हुआ है। जिस पर एसआई इंतजार ने फोर्स के साथ होटल पर छापा मारकर पांच किलो गोमांस बरामद किया। होटल मालिक अनस को थाने ले आए। सूचना पाकर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने पकड़े गए मांस प्रथमदृष्टया गोमांस बताया। इसका नमूना लेकर मथुरा के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अनस को जेल भेज दिया है। डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि जांच के बाद ही पूर्ण तरीके से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें