फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर दादियों ने यूपी के सरधना में किया शूटिंग रेंज का उद्घाटन

Mon, 25 Feb 2019 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
shooter dadi
विज्ञापन

मेरठ के निशानेबाजों को अब शूटिंग के गुर सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मेरठ से सटे सरधना में सोमवार सुबह शूटर दादियों द्वारा एक शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया गया।  

विज्ञापन


सोमवार को सरधना के एसजी कॉलेज में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशो तोमर द्वारा शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। इससे निशानेबाजी का शौक रखने वाले खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन

शूटिंग के क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। यहां बागपत से अब तक कई शूटर देश-विदेश में पदक जीतकर अपने देश का नाम पहले ही रोशन कर चुके हैं। वहीं यूपी की मशहूर शूटर दादी प्रकाशो तोमर और चंद्रो तोमर को कौन नहीं जानता।

मेरठ की पल्हैड़ा शूटिंग रेंज में अभ्यास कर देश के लिए कई पदक जीत चुके शार्दूल विहान भी शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब मेरठ से सटे सरधना में भी शूटिंग के कई महारथी देश के लिए पदक जीत सकेंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें