फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य बन फाइनेंस कंपनी चलाता था शोएब, मां-बेटी की हत्या में नहीं दूसरे आरोप में गया जेल

Fri, 14 Apr 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सुमनलता और शोएब का फाइल फोटो
विज्ञापन
शोएब कुरैशी न्यू मोहनपुरी में आदित्य गुप्ता उर्फ बबलू बनकर हिमालय फाइनेंस कंपनी चलाता था। इस शातिर ने कई महिलाओं से ठगी की थी। महिलाएं उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने पहुंचीं तो शोएब ने पुलिस से साठगांठ कर खुद को छुड़ लिया था। लेकिन अगले दिन महिलाओं ने एसएसपी से शिकायत की, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन


शोएब कुरैशी ने पुलिस को भी खूब मात दी। सिविल लाइन पुलिस ने आदित्य गुप्ता उर्फ बबलू के खिलाफ केस दर्ज उसे जेल भेजा था। इस मुकदमे में शोएब नाम नहीं लिखा था। जिसकी विवेचना श्रीपाल दरोगा कर रहे हैं। पुलिस ने आदित्य का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसका असली नाम शोएब कुरैशी है और वह लावड़ निवासी है। बृहस्पतिवार को शोएब कुरैशी ने धोखाधड़ी के मुकदमे मेें जमानत तुड़वाकर जेल जाने में इसका फायदा उठाया। शोएब अभी भी आदित्य उर्फ बबलू बनकर जेल में गया है। धोखाधड़ी के मामले में विवेचक ने अभी चार्जशीट नहीं लगाई है।   

कई महिलाओं से थे शोएब के संबंध 
पुलिस ने बताया कि शोएब के कई महिलाओं से संबंध है। शोएब को सब महिलाएं आदित्य गुप्ता के नाम से जानती थीं। विवेचक ने शोएब के मोेबाइल की सीडीआर निकाली थी, तब जाकर उनको इसकी जानकारी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शोएब बहुत शातिर है। वह आदित्य और बबलू जैसे नाम बताकर हिंदू युवतियों और महिलाओं को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था। 
विज्ञापन


फाइनेंस की आड़ में लव जेहाद 
पुलिस के मुताबिक फाइनेंस कंपनी चलाने वाले युवकों का भी शोएब के साथ लव जेहाद से जुड़े होने का संदेह है। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवतियों को वह अपना हिंदू नाम बताते थे। जिसके चलते वह उनकी बातों में आ जाती थीं। पुलिस ने बताया कि बॉबी चौधरी, सन्नी राणा, मोनू गुर्जर ऐसे कई फाइनेंस कंपनी संचालकों का रिकॉर्ड खंगाला गया, जो इस धंधे में लिप्त रहे।

फिल्मी दुनिया का सपना दिखाता था 
लालकुर्ती पुलिस ने शोएब कुरैशी के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें एक रिश्तेदार ने बताया कि वह भी शोएब के साथ कुछ दिनों तक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह बी ग्रेड की शार्ट फिल्में बनाकर उन्हें यू ट्यूब पर डालता था। फिल्मी दुनिया का सपना दिखाकर पढ़ी लिखी युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें