फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुजरात में नौकरी कर रहे बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव देख फूट पड़ा परिजनों का गुस्सा

Mon, 22 Sep 2025 04:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शोभापुर गांव के कैलाश सैनी की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शोभापुर गांव के कैलाश सैनी रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी कर रहे थे। रविवार सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव कमरे में पड़ा मिला। साथियों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे मेरठ भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: फंदे पर लटका मिला 25 साल की विवाहिता का शव, छह साल पहले हुई थी शादी, ये बोले परिजन

सोमवार को जैसे ही कैलाश सैनी का शव शोभापुर गांव पहुंचा, परिवार और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने मौत को हत्या करार दिया और जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों को सख्त सज़ा मिले।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हंगामा कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ़ हो सकेगी। इस बीच, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल ग़मगीन बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें