फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव बोले- नेता जी को दिया सेक्युलर मोर्चा से चुनाव लड़ने का ऑफर

Thu, 27 Sep 2018 02:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का सहारनपुर जाते हुए मेरठ में मोदीपुरम चेक पोस्ट पर स्वागत किया गया। इस दौरान शशि राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवपाल यादव का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद उन्हें मिला है, महागठबंधन में उनके मोर्चे को भी शामिल किया जाना चाहिए। मुझे नहीं बुलाया गया, समान विचारधारा के 40 छोटे-छोटे दल उनके साथ हैं।

शिवपाल का कहना है कि सेक्युलर मोर्चा लोकसभा का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा। गठबंधन हुआ तो चुनाव के परिणाम कुछ और ही होंगे। साथ ही कहा मुलायम सिंह यादव को सेक्युलर मोर्चा से चुनाव लड़ने के लिए ऑफर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले भी शिवपाल ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि परिवार और समाजवादी परिवार को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें बेइज्जत किया गया। उन्होंने भाजपा के संपर्क में रहने की बातों को सिरे से खारिज किया था।  

यूपी में बागपत के दरकावदा गांव में मोर्चे के प्रदेश सचिव एवं सह प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस्लाम प्रधान के आवास पर यादव का अभिनंदन किया गया था। उन्होंने कहा था कि नेताजी के साथ मिलकर सपा का गठन किया। इसके टूटने का दर्द है। पिछले दो साल से वह परिवार और समाजवादी परिवार को एक रखने की कोशिश करते चले आ रहे थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। सपा ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों में भी जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपेक्षित हैं, उनका मोर्चे में स्वागत किया जाएगा। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलना है। मोर्चा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि दबे कुचलों ओर वंचितों को उनका हक न्याय दिलाना ही मोर्चे का लक्ष्य है।
 
भाजपा से साठगांठ होने के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया तथा उन्होंने कहा कि उनके सेक्युलर अभियान को बाधित करने का प्रचार है। वह आमजन की लड़ाई लड़ेंगे। किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम, अंसार रजा, डाक्टर मरगूब त्यागी, इस्लाम प्रधान दरकावदा, फरहत हसन खान, अय्यूब सिद्दकी, हाजी अमीरुद्दीन, अनीस कुरैशी, मकसूद ठेकेदार और अनीस सिद्क्की मौजूद रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें