फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की आज से मेरठ मेंनो एंट्री, जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ये प्लान

Thu, 27 Sep 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से आने वाली बसें आज गुरूवार से मेरठ में नहीं आ सकेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए होमवर्क पूरा कर लिया है, सुबह सात बजे से ये व्यवस्था लागू हो गई है। शार्टकट के चक्कर में बसें शहर में ना घुसें, इसके लिए भी तीन जगहों पर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे। उम्मीद है कि इस प्लान से शहर के अंदर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। ये व्यवस्था रोजाना सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लागू होगी।

विज्ञापन

परतापुर से भैसाली अड्डे तक दो विकल्प

आज सुबह सात बजे से दिल्ली गाजियाबाद, नोएड़ा की ओर से आने वाली बसों को परतापुर तिराहे से एनएच-58 बाईपास पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये बसें बागपत बाईपास फ्लाईओवर से होते हुए या तो रोहटा रोड कैंट क्षेत्र से भूसा मंडी होते हुए जली कोठी चौराहे से भैसाली अड्डा जा सकती हैं या फिर सीधे कंकरखेड़ा फ्लाईओवर होकर बेगमपुल से भैसाली अड्डा पहुंच सकती है। टीएसआई डीडी दीक्षित के अनुसार चालकों के लिए दोनों विकल्प खुले रखे गए हैं। हालांकि रोहटा रोड की हालत खराब होने की वजह से संभावना है कि चालक कंकरेखड़ा का रूट ज्यादा पसंद करेंगे। 

जाने के लिए पुराना रुट ही रहेगा
भैसाली अड्डे से गाजियाबाद, दिल्ली और नोएड़ा जाने के लिए पुरानी व्यवस्था ही लागू होगी। बस अड्डे से शहर के अंदर से ही दिल्ली रोड पर बसें निकाली जाएंगी। लेकिन इस व्यवस्था से शहर के दिल्ली रोड के जाम से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार दिल्ली की ओर से आने वाली बसों को परतापुर तिराहे से डायवर्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शार्ट कटों से भी बसों को शहर में नहीं घुसने दिया जाएगा। उम्मीद है कि शहर में जाम की समस्या काफी हद तक हल होगी।  

रिठानी या शताब्दी नगर क्षेत्र में आना है तो परतापुर तिराहे पर उतरकर टेंपो पकड़ें।  बागपत रोड, ब्रह्मपुरी या आसपास आना है तो बागपत रोड फ्लाईओवर पर उतरकर टेंपो से आ सकते हैं। रोहटा या रोहटा रोड पर आने को रोहटा रोड पर उतर जाएं। शास्त्री नगर जाना है तो बेगमपुल या भैसाली अड्डे पर ही उतरना बेहतर होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें