फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवोहम...अभिनय लय, ताल और संगीत के समन्वय की आध्यात्मिक अनुभूति

Sun, 02 Aug 2026 09:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएएमए के मंच पर कथक के माध्यम से शिवत्व और भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन
विज्ञापन


नई पीढ़ी को कला से जोड़ने का संदेश

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। साउंड एंड म्यूजिक अकादमी द्वारा आयोजित शिवोहम द शिवा विदिन कथक प्रस्तुति में भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य कथाओं का मनमोहक मंचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों,अभिभावकों समेत शहरवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन गंगा प्लाजा बेगमपुल पर किया गया। निहारिका जैन और ऋतिका ने कथक शैली के माध्यम से शिव पार्वती से जुड़ी प्रेरणादायी कथाओं को जीवंत किया। भावपूर्ण अभिनय, आकर्षक भाव भंगिमाएं, लय, ताल और संगीत के समन्वय ने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि शिवोहम केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर विद्यमान शिवत्व, आत्म चेतना और सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करने का माध्यम है।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक लव जैन ने अभिभावकों से बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और अन्य कला विधाओं से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है।
विज्ञापन


युवा संस्थापक एवं पियानो वादक सम्यक जैन ने कहा कि एसएएमए भविष्य में भी संगीत, नृत्य और परफॉर्मिंग आर्ट्स के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। सह-संस्थापक एवं गायिका एंजेल जैन ने भारतीय शास्त्रीय कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें