फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया अधिक मांगने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया अधिक मांगने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। रोडवेज बस में मेरठ से हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों ने मोदीपुरम पुलिस चौकी पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवभक्तों से परिचालक ने अधिक किराया मांगा। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाया और उन्हें शांत किया। बाद में उन्हें बस में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, मेरठ से कुछ शिवभक्त महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लाने के लिए रोडवेज बस से रवाना हुए। आरोप है कि परिचालक ने शिवभक्तों से अधिक किराया मांगा। इसे लेकर विवाद भी हुआ। मोदीपुरम चौकी पर जैसे ही रोडवेज बस पहुंची तो कांवड़ियों ने बस को रुकवा लिया। इसके बाद चौकी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया गया। हंगामा होते देख पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में कांवड़ियों को समझाकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें