फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में शिवांश और शिविका विजेता

विज्ञापन
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में रविवार को एक दिवसीय चतुरंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंडर-11, 14 और अंडर-17 वर्ग में की गई। इसमें अंडर-17 में बालकों में शिवांश और बालिकाओं में शिविका ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गाजियाबाद के सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय पुरस्कार मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान मेरठ के द आर्यंस को मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने किया। अंडर-11 वर्ग में बालकों में देवांश और अभ्युदय विजेता रहे। बालिकाओं में अरना ने बाजी मारी। अंडर-14 में अर्नव और दिव्य विजेता रहे। बालिका वर्ग में सिद्धी ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग में कविश और शिवांश विजेता रहे। बालिका वर्ग में शिविका विजेता रहीं। यंगेस्ट प्लेयर का पुरस्कार अध्यान सिंह और प्रियांशी को मिला। इस मौके पर सुशील त्यागी, वैभव, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें