फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र व समाज निर्माण में संघ का अहम योग्दान : अनुज

विज्ञापन
हस्तिनापुर में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ के कार्यकर्ता स्रोत संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शिव मंदिर तहसील कंपाउंड में कार्यक्रम और पथ संचलन का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रार्थना का वाचन शुभम मिश्रा तथा कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर शर्मा ने किया। अनुज त्यागी आदि वक्तओं ने कहा कि संघ के इन सौ वर्षों में संघ ने राष्ट्र व समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज त्यागी रहे जबकि अध्यक्षता मानिकचंद जैन ने की। दोनों ने भगवान श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके और शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मानिकचंद जैन ने कहा कि संघ की शताब्दी पर संपूर्ण समाज की दृष्टि संघ की ओर है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न केवल बच्चों के संस्कारों, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी रहा है। कार्यक्रम में मुकुल चंदेल, मलखान सैनी, सुमित, सचिन खटीक, विक्की सैनी, रवि कुमार, बबली वर्मा, पं. राज मंगल, बीना मिश्रा, अंश कुमार, वरुण वर्मा, सजल त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें