अमर उजाला....शिव बारात....प्राचीन बड़ा शिव मंदिर ब्रह्मपुरी से श्री शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वार
प्राचीन बड़ा शिव मंदिर ब्रह्मपुरी से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बारात निकाली गई। यात्रा का ब्रह्मपुरी, शारदा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। श्रीशिव शक्ति सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी यात्रा में नाचते गाते हुए चले। शहर के प्रसिद्ध तीन बैंडों ने यात्रा में सुंदर प्रस्तुति दी।
यात्रा दिल्ली गेट, शारदा रोड, दिल्ली चुंगी, बहादुर मोटर्स, जैनिस पैलेस, बिशन चौक, शास्त्री की कोठी से होते हुए मंदिर प्रांगण पर संपन्न हुई। यात्रा में भगवान शिव का मुख्य डोला आकर्षण का केंद्र रहा।
काली माता द्वारा राक्षसों के वध, महाकाल आरती, राधा कृष्ण का महारास सहित अन्य झांकियों से सभी को आनंदित कर दिया। पांच डोलों से प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में संजीव कुमार शर्मा, विपिन माहेश्वरी, शरद माहेश्वरी, आदित्य शारदा, राजीव माहेश्वरी, दीपक राजपूत, कपिल देव, संत कुमार वर्मा, देव, अनुपम, विनायक, राघव, कृष, मार्टिन सहित अन्य मौजूद रहे।