ईरान, अमेरिका और इस्राइल संघर्ष के दौरान हमले में शिया समुदाय के बड़े ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। इसे लेकर शनिवार को शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार नहीं मनाया। थीतकी गांव में शिया समुदाय के लोग बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे। इस दौरान मस्जिद से बाहर निकले लोगों ने खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक हो गई।
हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों और कुछ जिम्मेदा्र लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया और लोग अपने अपने घरों को चले गए। ग्राम प्रधान गुलबहार ने बताया कि आयतुल्ला खामनेई की मौत से शिया समुदाय दुखी है, विरोध स्वरूप उन्होंने नारेबाजी की। पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में सभी लोग शांत होकर वहां से चले गए।