अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने साकिब को मृत घोषित कर दिया। साबिर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
ईद की खुशियां बदलीं मातम में
मृतक साकिब और साबिर आपस में चचेरे भाई थे। साकिब अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था, जबकि साबिर सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव गांव ले गए। शनिवार को उनके सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है।
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है। ईद जैसे त्योहार से ठीक पहले हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।