फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर लगा जाम

Sun, 17 Dec 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर का जाम भी पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ है। शनिवार को शहर में कई स्थानों पर जाम लगा रहा। लालकुर्ती पैठ से लेकर जीरो माइल तक भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर अवैध तरीके से ई रिक्शा और आटो खड़ा होने से भी जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी वाहन रेंगते रहे। यहां भी सड़क पर अवैध तरीके से आटो व ई रिक्शा खड़े होते हैं। रेलवे रोड़ चौराहा से मेट्रो प्लाजा तक भी जाम की समस्या बनी रही।  रात में एनएच-58 पर मोहिउद्ीनपुर के पास गन्ने के वाहनों से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक और अन्य वाहनों से जाम लग गया। वहीं रात में बिजली बंबा बाईपास पर भी जुर्रानपुर फाटक के पास जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें