सूचना न देने पर आयोग ने तलब किए अफसर
बागपत। सूचना आयोग ने आरटीआई के तहत सूचना नहीं देने पर मेरठ के अधिशासी अभियंता (विद्युत निगम) और अपर आयुक्त मेरठ को तलब किया है। एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया नगर पालिका और नगर पंचायतों में शहरी बिल लेकर ग्रामीण बिजली आपूर्ति करने पर 2001 से 2016 तक वसूली गई रकम का ब्योरा मांगा, लेकिन विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने जवाब नहीं दिया। इसके अलावा अपर आयुक्त मेरठ से बाल अधिकार संरक्षण पर बनाई योजनाओं का विवरण मांगा , तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। आयोग ने दोनों अफसरों को 18 दिसंबर को तलब किया है।