फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर की कई अत्यधिक महत्वपूर्ण 8 न्यूज एक साथ....

विज्ञापन
विज्ञापन
8 न्यूज....
विज्ञापन


शिव बारात के साथ सूरजकुंड मंदिर में रामलीला मंचन
... शिव पार्वती लीला के साथ शिव बारात ने मोहा मन
... शर्मा बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में बुधवार रात आठ बजे रामलीला का उद्घाटन हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। भगवान भोलेनाथ का तिलक और आरती की गई।
गुरु मां महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर नीलिमानंद महाराज ने अतिथियों का तिलक कर प्रसाद और आशीर्वाद दिया। मथुरा की श्री गणेश रामलीला मंडल ने भगवान शिव और माता पार्वती की लीला का मंचन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में शिव बारात निकली गई। शर्मा बैंड के भजनों और अन्य प्रस्तुतियों पर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया मौजूद रहे। मुख्य संयोजक विवेक बाजपेई, अध्यक्ष डॉ. आलोक भटनागर, महामंत्री मनोज गुप्ता, आलोक रस्तोगी, विपिन गोयल, मुक्त चौधरी, संजीव प्रधान, नरेश गुप्ता, शगुन शर्मा, कैलाश नगर विजय शर्मा, पार्षद सुमित शर्मा, नीरज शर्मा ने विभिन्न व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

...............
शाकंभरी देवी की अखंड ज्योति शोभायात्रा निकली
... सदर बाजार समेत प्रमुख मार्गों से गुजरी भव्य यात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सदर वेस्ट एंड रोड स्थित शाकंभरी देवी अखंड ज्योति मंदिर से बुधवार को मां भगवती की दिव्य अखंड ज्योति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम चार बजे शुरू हुई यात्रा सदर बाजार, ढोलकी मोहल्ला, सदर दाल मंडी, धनेश्वर चौक, सदर कबाड़ी बाजार से होते हुए रात करीब नौ बजे मंदिर पहुंची। यात्रा में गणेश जी, शिव परिवार की झांकियां, बैंड, ढोल-ताशे और शहनाई आकर्षण का केंद्र रहे।
अखंड ज्योति का रथ मुख्य आकर्षण रहा। मंदिर में वर्ष 1989 से अखंड ज्योति लगातार प्रज्ज्वलित है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में मनोज गुप्ता, विशाल गुप्ता, गोपाल जैन, मंदिर पुजारी राकेश, विशाल अग्रवाल, संजय गर्ग का सहयोग रहा।
...........
26वीं अस्थि कलश विसर्जन शोभायात्रा आज मेरठ पहुंचेगी
मेरठ। श्री देवोत्थान सेवा समिति की 26वीं अस्थि कलश विसर्जन शोभायात्रा आठ अक्टूबर को दिल्ली से चलकर सुबह 11 बजे रूड़की रोड, मोदीपुरम स्थित अक्षरधाम कॉलोनी पहुंचेगी। मेरठ कार्यक्रम के संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा नौ अक्टूबर को सुबह 11 बजे मेरठ से विभिन्न मार्गों से होते हुए कनखल सती घाट पहुंचेगी। तर्पण विधि से अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अनिल वीरेंद्र, उपाध्यक्ष आदित्य वीरेंद्र और राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा देश-विदेश से लावारिस हिंदू अस्थियों को मुक्ति के लिए श्राद्ध की अमावस्या पर तर्पण एवं विसर्जन के लिए ले जाते हैं।
......
कमला नगर जैन मंदिर का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 15 से
.... 19 अक्टूबर तक जगदीश मंडप में होंगे धार्मिक आयोजन
... आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कमला नगर दिगंबर जैन मंदिर में पंच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर मंदिर परिसर में सभा और प्रेसवार्ता हुई। अध्यक्ष प्रेमचंद जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने की।
संरक्षक राकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम 15 से 19 अक्टूबर तक जगदीश मंडप गेट नंबर एक में होंगे। 15 अक्टूबर को आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश के साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। 16 अक्टूबर को कमला नगर मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा जगदीश मंडप पहुंचेगी। महाअर्चना, श्रीजी का जन्माभिषेक, शांतिधारा, पंडाल व मंच उद्घाटन, ध्वजारोहण और मां जिनवाणी की स्थापना होगी। इसके बाद आचार्य का मंगल प्रवचन होगा। प्रेसवार्ता में पीके जैन, संजीव जैन, सुरेश जैन ऋतुराज, सुरेंद्र जैन, मुकेश, वीरेंद्र कुमार जैन, संजय जैन रहे।
........
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर
मेरठ।चन्द्रलोक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। आचार्य जनार्दन तिवारी ने बताया कि रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य और पति मान चुकी थीं। भाई रुक्मी द्वारा शिशुपाल से विवाह तय करने पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर उद्धार की प्रार्थना की। भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी पुकार स्वीकार कर उन्हें मंदिर से अपने साथ ले लिया और बाद में विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कथा व्यास ने इसे भक्त और भगवान के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
........
नरेंद्र चौधरी अध्यक्ष और राजकुमार भाटिया बने महामंत्री
.....सरधना रोड व्यापार संघ की नई टीम ने ली शपथ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा सरधना रोड व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह नटराज फ्लाईओवर स्थित त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट में हुआ। अध्यक्षता राजदीप गुप्ता ने की। नरेंद्र चौधरी ने अध्यक्ष और राजकुमार भाटिया ने महामंत्री पद की शपथ ली। राहुल चौधरी कोषाध्यक्ष, मुकेश अरोड़ा, नूर मोहम्मद, सचिन भाटिया, बंटी त्रिमूर्ति उपाध्यक्ष, अवनीश पाल मंत्री और राजू कश्यप संगठन मंत्री बने। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव जिंदल ने टीम को बधाई दी। इस दौरान पंडित संजय त्रिपाठी, लवनी भारद्वाज, राजेश खन्ना, गोपाल सहित व्यापारी रहे।
.......
भगवान कृष्ण को अपने हृदय में उतरे: पंडित सचिन कुमार
मेरठ। रोहटा रोड स्थित हवेली मंडप में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के कथा प्रवक्ता आचार्य पंडित सचिन कुमार शास्त्री का संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया।
आचार्य पंडित सचिन कुमार शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सनातन संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण को अपने हृदय में उतारे और गीता के हर शब्द का अक्षर शह पालन करें। नीरज मित्तल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का अमूल्य ग्रंथ है। कार्यक्रम में छावनी रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल, पंडित संजय त्रिपाठी, रक्षित जिंदल, जतिन सिंह, भारत मित्तल, अंकित शर्मा, प्रदीप शर्मा, घनश्याम शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा रहे।
विज्ञापन

......
बीडीसी सदस्य भोजराज सिंह की माता का निधन
Note... Important , city head sir
..संतोष देवी के अंतिम संस्कार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
मेरठ।
रोहटा ब्लॉक के बीडीसी सदस्य भोजराज सिंह की माता संतोष देवी का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अंतिम विदाई दी। संतोष देवी के दूसरे पुत्र गजराज सिंह की पत्नी राजलक्ष्मी गांव की वर्तमान प्रधान हैं। उनके दो अन्य पुत्र मुकेश कुमार और दिनेश कुमार तथा तीन बेटियां हैं। पौत्र-पौत्री और नाती नातिन समेत उनका भरा पूरा परिवार है। शोकसभा 11 अक्टूबर को दोपहर ग्राम प्रधान आवास पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें