फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर के दो संक्षेप महत्वपूर्ण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
माइक्रोप्लास्टिक से पर्यावरण और स्वास्थ्य को खतरा
विज्ञापन

मेरठ। जागरूक नागरिक एसोसिएशन की ओर से गार्गी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगानगर में माइक्रोप्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर संगोष्ठी हुई। महासचिव गिरीश शुक्ला ने कहा कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति सालाना करीब 12 किलो प्लास्टिक का उपयोग करता है। डॉ. एके शुक्ला ने बताया कि प्लास्टिक बारिश के पानी के साथ नदियों-नालों से समुद्र तक पहुंचकर समुद्री जीवों को नुकसान पहुंचाता है। प्रधानाचार्या वागमिता त्यागी ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।
विज्ञापन

........
गुरु रामदास जी का गुरुगद्दी दिवस मनाया
मेरठ। थापर नगर स्थित केंद्रीय सिख संस्था श्री गुरु सिंह सभा में गुरु रामदास जी का गुरुगद्दी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। गुरुबाणी पाठ और कीर्तन हुआ। सभा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु रामदास ने अमृतसर शहर और अमृत सरोवर की स्थापना कर मानवता और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गुरु अमरदास जी का परलोक दिवस 28 सितंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें