मवाना। यार दरोगा तो डर काहे का। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा के एक करीबी युवक ने उनकी पिस्टल संग फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
मवाना थाना क्षेत्र की चाैकी पर एक दरोगा तैनात हैं, जिनकी दोस्ती एक युवक से है। अधिकांश समय दरोगा जी के साथ ही रहता है। युवक ने दरोगा की सरकारी पिस्टल को अंटी में बिना कवर के लगाकर फोटो खिंचवा ली और उसे पोस्कट कर दिया। फोटो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र से पूछे जाने पर उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया है। आला अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।