फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में लूट कर भागते दो युवकों को धुना

Wed, 15 Feb 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में सोमवार शाम महिला से पर्स लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़कर धुन डाला। साथ ही गुस्साए लोगों ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की भी कोशिश की। सूचना पर सीओ सिविल लाइन और नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को थाने भेजा।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी हार्डवेयर व्यापारी दिनेश की पत्नी सोनिया सोमवार शाम रिक्शा से एच ब्लॉक जा रही थी। एच ब्लॉक के मोड़ पर काले रंग की बाइक पर आये दो युवकों ने महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में तीन हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती सामान था। इस पर महिला शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ी। यह देख करीब 150 मीटर दूर पर वहां खड़े कुछ लोगों ने लुटेरों को रोकने के लिए ईंट मार दी। इस पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गिर गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ा और उनकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार और नौचंदी पुलिस पहुंच गई। मौके से लूटा हुआ पर्स भी मिल गया। पुलिस ने एक लुटेरे से तमंचा बरामद किया है। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि पकड़े गये युवक जैनुल पुत्र अय्यूब और रिजवान पुत्र इरशाद इस्लामाबाद थाना लिसाड़ीगेट हैं। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिस बाइक को बरामद किया है, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

अंकल हमें बचा लो
मौके पर पहुंचे नौचंदी थाने के एक दरोगा से आरोपी युवक ने कहा कि अंकल अब तो बचा लो,  बहुत बुरी तरह मारा है, ये लोग हमें जान से मार देंगे। सीओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह गिरोह शास्त्रीगनर, मेडिकल और हापुड़ रोड पर पिछले दो माह में सात-आठ पर्स और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें