फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने सराहा स्मार्ट सिटी प्रपोजल, अब केंद्र की बारी

Wed, 15 Feb 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट शहरों की अंतिम सूची में मेरठ को शामिल कराने के लिए नगर निगम प्रशासन कोई कमी छोड़ना नहीं चाहता है। मंगलवार को लखनऊ में मेरठ के प्रपोजल पर मंथन किया गया। स्मार्ट सेल के अधिकारियों ने मेरठ के प्रपोजल को सराहा है। साथ ही अन्य कुछ प्वाइंटों को शामिल करके आगामी 15 दिन के भीतर फिर से प्रपोजल का अवलोकन कराने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी का प्रपोजल 30 मार्च को केंद्र सरकार के सम्मुख प्रस्तुत होना है।
विज्ञापन


स्मार्ट शहर की सूची में शामिल होना मेरठ की जनता का सपना है। मेरठ 2015 से स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। अब से पहले मेरठ की तीन-चार बार अग्नि परीक्षा हो चुकी है। अब अंतिम चरण में मेरठ का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। प्रपोजल पर मंगलवार को लखनऊ में रीजनल सेंटर फॉर अरबन एंड एन्वायरमेंट स्टडीज के अधिकारी और निगम अधिकारी मोइनुद्दीन, कंसलटेंट बीके पटेल के साथ मंथन हुआ।

नए प्रोजेक्ट करें शामिल
स्मार्ट सिटी सेल के अधिकारियों ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि  वह तैयार किए जा रहे प्रपोजल में पानी, सीवर, ट्रांसपोर्टेशन के नए प्रोजेक्टों को भी शामिल करें। एक मजबूत प्रपोजल तैयार करके 15 दिन के भीतर एक बार फिर इसका अवलोकन कराएं। ताकि 30 मार्च को केंद्र सरकार के सामने जाते समय प्रपोजल बेहद मजबूत हो। और मेरठ का नाम स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हो सके।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए नहीं होगी वोटिंग
मेरठ। स्मार्ट सिटी प्रपोजल में जनता की वोटिंग को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया था। नए प्रपोजल में उसी वोटिंग को आधार माना जाएगा। यानी नए तरीके से वोटिंग नहीं होगी। स्मार्ट सिटी सेल के अधिकारियों ने राहत देने का काम किया है। अब केवल निगम अधिकारी और कंसलटेंट टीम ही अच्छा और मजबूत प्रपोजल तैयार करेंगे।  
विज्ञापन


प्रपोजल में ये बिंदु शामिल  
- महानगर में अब गंगाजल की आपूर्ति विधिवत हो रही है
- कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए अनुबंध हो चुका है
- एलईडी लाइट के लिए कंपनी से अनुबंध हो चुका है
- सीवर लाइन भी चालू हो चुकी है
- नगर निगम का समस्त लेखाजोखा ऑनलाइन है
- टैक्स वसूली में भी काफी इजाफा हुआ है
- ट्रांसपोर्टेशन के प्रोजेक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें