फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोषाहार से स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में शशि छुर प्रथम

विज्ञापन
खंड विकासपोषाहार से बनाए आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर ब्लॉक सभा गार में मंगलवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की करीब 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं ने अनुपूरक पोषाहार से तरह-तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शशि छुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्होंने अनुपूरक पोषाहार से स्पेशल चिला, लड्डू और बर्फी तैयार कर निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किए। दुर्वेशपुर की अंजुम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पोषाहार से लड्डू और बर्फी तैयार की। दबथुवा की अमृता तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने पोषाहार से तैयार स्वादिष्ट इडली प्रस्तुत की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी चक्रवीर सिंह और सहायक विकास अधिकारी चंद्रवीर सिंह समेत निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार व्यंजनों का स्वाद लेकर उनका मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कार्यकर्ताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेविका अनिता सैनी, प्रेमा दुग्ताल, वर्षा, राखी, साक्षी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
पोषाहार से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन, मटौरा सेक्टर प्रथम
हस्तिनापुर। बाल विकास परियोजना की ओर से मंगलवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने विभागीय पोषाहार का उपयोग कर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, आकर्षक और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मनोज भारद्वाज रहे। कृषि विज्ञान केंद्र की सहायक प्राध्यापिका वीना यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता शर्मा तथा सुपरवाइजर सोनिका नागर, आकृति नागर और मोनिका रानी ने व्यंजनों का स्वाद, पोषण और आकर्षण के आधार पर मूल्यांकन किया। अतिथियों ने पोषाहार से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। प्रतियोगिता में मटौरा सेक्टर ने प्रथम, मोड़ खुर्द ने द्वितीय और पाली सेक्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीडीपीओ अनीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य लाभार्थियों को पोषाहार के प्रति जागरूक करना है।

खंड विकासपोषाहार से बनाए आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्रोत स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें