फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना : छात्राओं को अभिलेख जमा करने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीएसयू की ओर से अब तीन सितंबर तक योजना से जुड़े दस्तावेज देने को कहा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए चयनित स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को जरूरी अभिलेख जमा करने का एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन छात्राओं ने अभी तक वांछित दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे 3 सितंबर तक अभिलेख जमा कर सकती हैं। इसके बाद रिपोर्ट नहीं करने वाली छात्राओं को योजना के लिए अभिलेख प्रस्तुत करने में इच्छुक नहीं माना जाएगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं के एक या अधिक अभिलेख किसी कारणवश जमा नहीं हो पाए हैं, वे भी 3 सितंबर तक उन्हें प्रस्तुत कर सकती हैं। अभिलेखों की साफ स्कैन कॉपी Scootyccsuniversity.ac.in पर ईमेल की जा सकती है। ईमेल के विषय में क्रम संख्या और छात्रा का नाम लिखना अनिवार्य होगा। 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग, शहीद परिवार और निराश्रित छात्राओं के लिए भी विश्वविद्यालय ने विशेष प्रावधान किया है। वर्ष 2026 में स्नातक में 66 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली ऐसी छात्राएं, जिनका नाम विश्वविद्यालय की सूची में नहीं है, संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र के साथ अपने अभिलेख प्रस्तुत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के मुताबिक 12 लाख रुपये से अधिक पारिवारिक वार्षिक आय वाली तथा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी नहीं होने वाली छात्राएं योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। जिन छात्राओं ने सभी अभिलेख पहले ही जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
ये दस्तावेज जरूरी : अपार आईडी, जन्मतिथि, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, नवीनतम डोमिसाइल आवेदन संख्या और आईडी,
नवीनतम आय आवेदन संख्या और आय प्रमाणपत्र आईडी, स्नातक के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, आधार कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें