फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यक्तित्व विकास से कॅरियर निर्माण का दिया मंत्र

Thu, 24 Sep 2026 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसयू के रसायन विभाग में एनलाइटन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से एनलाइटन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमेश चंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, कौशल निर्माण, कॅरिअर संभावनाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में रूस से प्रो. सोफिया और प्रो. मरीना और उज्बेकिस्तान से प्रो. दिलफ्यूजा ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनू तेवतिया और डॉ. निखिल कौशिक ने किया। हरिओम शर्मा ने व्यक्तित्व विकास पर विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की डॉ. आयुषी सिंघल ने स्वास्थ्य परिचर्चा में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीसीएसयू के कार्यपरिषद सदस्य शैलेंद्र जायसवाल ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सोनी ने उच्च शिक्षा, शोध, शिक्षण और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर संभावनाओं की जानकारी दी। प्रो. सिद्धिकी ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय की सुविधाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में शिक्षक की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता सूचना उपलब्ध करा सकता है, लेकिन शिक्षक यह बेहतर ढंग से समझता है कि विद्यार्थी को कितनी और किस प्रकार की जानकारी दी जाए,।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के संरक्षण और विज्ञान संकाय के डीन प्रो. हरे कृष्णा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आरके सोनी ने की। डॉ. नाजिया तरन्नुम कन्वीनर तथा डॉ. मनीषा भारद्वाज और डॉ. प्रियंका काकड़ आयोजन सचिव रहीं। कार्यक्रम में पुरातन विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें