फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोते-पोतियों की बचपन की शरारतें साझा की

विज्ञापन
ट्रांसलम एकेडमी में  ग्रांड पैरेंट्स डे पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूल की छात्र छात्राएं। (स्
विज्ञापन
मवाना। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में प्रथम पाठशाला के प्रथम शिक्षक हमारे बुजुर्ग दादा-दादी/नाना-नानी को सम्मानित करने के लिए ट्रांसलम एकेडमी में ग्रांड पैरेंट्स डे का आयोजन हुआ। जिसमें दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों की बचपन की शरारतें और अच्छी आदतें सबके साथ साझा की।
विज्ञापन

दादा-दादियों ने अपने पोते-पोतियों के साथ नृत्य करने के साथ-साथ कई खेलों में प्रतिभाग भी किया। इसमें दादा-दादियों और नाना-नानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने अभिभावकों से कहा कि आप ही ऐसी पीढ़ी हैं जो हमारे पुरातन संस्कारों और नैतिक मूल्यों के महत्व को अपने नाती-पोतियों को सिखाने में हमारी मदद कर सकते हैं। हमें मिलकर यह संकल्प लेना है कि हम एक नयी संस्कारित पीढ़ी का निर्माण करेंगे। कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले दादा-दादी तथा नाना-नानी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें