दौराला - बाल विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : स्वयं
दौराला। समौली रोड स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में कुछ अलग सीखने की इच्छा जागृत होती है। बताया कि विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए। प्रथम स्थान शिवा, दूसरा स्थान भूमि और तीसरा स्थान काव्या ने प्राप्त किया। इस दौरान सुनीता, संजना, शालिनी, कविता, दीपक, विनोद आदि मौजूद रहे।