फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म में 'बधाई हो' में नजर आएंगे मेरठ के 'शार्दुल', भूमि पेडनेकर के साथ भी कर चुके हैं काम

Thu, 20 Sep 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म 'बधाई हो' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़े पर्दे के जूनियर अभिनेता शार्दुल राणा जल्द ही फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आएंगे। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक एक ऐसे परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें जब घर में नन्हा मेहमान आता है तो परिवार के युवा सदस्यों और समाज की प्रतिक्रियाओं को हास्य के रूप में बखूबी प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर के साथ भी कर चुके हैं काम

जूनियर एक्टर शार्दुल राणा - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से रुड़की निवासी शार्दुल राणा बुधवार को वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज से बीकॉम कर रहे शार्दूल ने बताया कि वे फिलहाल कृष्णानगर कॉलोनी मोदीपुरम में अपने मामा कृष्णपाल सिंह राणा के घर रह रहे हैं। बचपन से ही उनकी इच्छा थी कि बड़े पर्दे पर अभिनेता के रूप में काम करें। काफी मेहनत और संघर्षों के बाद उन्हें बॉलीवुड में जगह मिली।

उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘दम लगाकर हइशा’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। जिसमें वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के भाई की भूमिका निभा चुके हैं। अब फिल्म ‘बधाई हो’ 19 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के छोटे भाई की भूमिका में होंगे। इस दौरान कृष्णपाल सिंह, सत्यम सोम, उर्वशी सोम, विश्वास राणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

माया नगरी में बहुत संघर्ष

शार्दुल ने बताया कि उनके पिता कुशलपाल सिंह राणा पुलिस कांस्टेबल हैं। मां सीमा राणा सरकारी टीचर हैं। उनका कहना है कि फिल्मी दुनिया में बहुत संघर्ष होता है कई परिस्थितियों से जूझना पड़ता है। बकौल शार्दूल उनकी बहन आयुषी राणा शादी के बाद पति के साथ नाइजीरिया चली गई थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान बहन की अचानक मौत हो गई थी। बहन के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें मुंबई जाना पड़ा। यह समय उनके लिए काफी कष्टदायक रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें