मवाना। निर्जला एकादशी पर विभिन्न स्थानों पर कई संगठन और सामाजिक लोगों ने छबील लगाकर शरबत वितरित किया। चौहान चौपाल पर राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इस कार्य में निपुण चौहान, मधुर कौशिक, संदीप रस्तोगी, हिमांशु जैन, राहुल चौहान, अनुभव चौधरी, राजा शर्मा, शिवम गुर्जर, दीपक चौहान, अभिनव चौहान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मुबारिकपुर रोड थाने के पास्र दिनेश सैनी, सोनू सैनी, कुनाल, नैतिक, मिट्ठू,मोपीन कुमार, कलाम, सागर कुमार ने शरबत की छबील लगाई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ( राष्ट्रीय बजरंग दल ) द्वारा हस्तिनापुर रोड शास्त्री हॉस्पिटल के बाहर आने जाने वाले राहगीरों के लिए सेवाभाव से मीठे शरबत का वितरण किया। जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सोनी, भोपाल, बिरबोस, विजयपाल, मनीष, दीपक, प्रिंस, अभिषेक, भूषण, अंकित व राहुल आदि मौजूद रहे।