फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि देव आज करेंगे सभी कष्टों का निवारण, देंगे धन लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्रावण मास शिवरात्रि को पांच दिन ही शेष हैं। श्रावण में शनिवार का महत्व भी अलौकिक है। आज शनिवार को शिव के साथ शनि देव का पूजन होगा। इससे लोगों की धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। इंडियन काउंलिस ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव कौशल वत्स ने बताया कि शनिवार को संपत शनिवार भी कहते हैं। भगवान् शिव ही शनिदेव के गुरु हैं। इसलिए श्रावण के महीने में जो भी भगवान शिव के साथ साथ शनि की उपासना करता है उसको शनि के शुभ फल प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

- आज सूर्य देव का शनि के नक्षत्र में गोचर
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि आज सूर्य शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। पुष्य नक्षत्र, बृहस्पति द्वारा शासित और शनि के स्वामित्व वाला है। यह पोषण, समृद्धि और आध्यात्मिक विकास का भी प्रतीक है। यह नक्षत्र सूर्य की ऊर्जा को स्थिरता और सकारात्मकता की दिशा में ले जाता है।
- सूर्य करेंगे कई राशियों पर कृपा
- सूर्य सावन महीने में कुछ राशियों पर विशेष कृपा करने वाले हैं। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि आत्मा के कारक व ग्रहों के राजा सूर्य इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य 15 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य राशि परिवर्तन के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आज यानि 19 जुलाई को सूर्य शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य 02 अगस्त तक रहेंगे। 02 अगस्त को सूर्य रात 10 बजकर 15 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र का प्रभाव धार्मिक कार्यों, संपत्ति में वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सहायक होता है।
विज्ञापन

- धन प्राप्ति के लिए करें शिव का ध्यान
- आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि आज का दिन शिव के साथ शनि देव की स्तुति का भी है। पूजन से सभी राशियों को लाभ मिलेगा। काल सर्प दोष और अन्य दोषों से ग्रस्त लोगों को शिवलिंग पर जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें