संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर वाकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शम्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कुल 11 वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। इसमें राज सिंह, सुभाष, पवन कुमार, अमरीष, सुरेश पाल, ललित, राकेश, नवीन, फकीर, फतेह चंद, शम्मी मौजूद रहे। शम्मी ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर फकीरचंद, तीसरे पर फतेहचंद, चौथे पर पवन रहे। प्रतियोगिता के अंत में क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद