फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मजदूर की मौत, तीन घायल, टक्कर मारकर चालक फरार

Sat, 11 Jul 2026 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैराना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक सुफियान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में कैराना क्षेत्र में शनिवार सुबह पानीपत रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहले हादसे में मजदूर की गई जान
शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव मामौर निवासी 22 वर्षीय सुफियान अपने साथी सौरभ के साथ बाइक से पानीपत स्थित कंबल फैक्टरी में काम करने जा रहा था। पानीपत रोड पर हैदरपुर उपरिगामी पुल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में सुफियान और सौरभ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुफियान को मृत घोषित कर दिया। सौरभ का उपचार जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गांव सील-पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा, आज आ सकते हैं संजय सिंह, दिग्गजों में जुबानी जंग जारी 

विज्ञापन

दूसरे हादसे में दो मजदूर घायल
दूसरे हादसे में झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी नदीम और आमवाली निवासी सुमित पानीपत की फैक्टरी से काम करके अपने गांव लौट रहे थे। पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस जुटी जांच में
पुलिस का कहना है कि दोनों सड़क हादसों की जांच की जा रही है। फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें