एलम बाईपास का भूमि अधिग्रहण पूरा, मिट्टी कार्य तेज
जाम से मुक्ति के लिए दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर एलम में बाईपास प्रस्तावित है। प्रथम चरण में एलम बाईपास शामिल है। इसका भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा हो चुका है। 1.8 मीटर लंबाई के एलम बाईपास के लिए 30 मीटर भूमि अधिग्रहण की गई है। मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है।
रोड़ी-बजरी डालकर तारकोल का कार्य अवशेष है। एलम कस्बे से बाहर कांधला की ओर एक रेस्टोरेंट के पश्चिमी क्षेत्र से बाईपास शुरू होकर नाला गांव की ओर से एलम कस्बे से बाहर दक्षिण में गैस एजेंसी के पास निकलेगा। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही एलम बाईपास तैयार हो जाएगा।
90 लाख रुपये का पाइप लाइन का इस्टीमेट बनाकर भेजा
दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट सलाहकार दिनेश सिंघल ने बताया कि हाईवे का निर्माण कार्य सिक्का, हरड़ फतेहपुर, थानाभवन और जलालाबाद कस्बे में छोड़ दिया गया है।
दो गांव और कस्बों में पाइप लाइन का 90 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के माध्यम से नई दिल्ली को भेजा गया है। प्राधिकरण से इस्टीमेट की धनराशि अवमुक्त होने के बाद पाइप लाइनों को हाईवे की जद से बाहर निकालकर शिफ्ट किया जाएगा। पाइप लाइन निर्माण के बाद खंभे शिफ्टिंग कार्य पूरा किया जाएगा।