फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां: सहारनपुर से फर्जी दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशी पकड़े, सामने आया विदेशी कनेक्शन

Tue, 17 Nov 2020 08:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए इकबाल व फारुख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद यूपी के सहारनपुर में खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मंगलवार को खुफिया एजेंसियों ने देवबंद क्षेत्र में भी कई लोगों से पूछताछ की वहीं सहारनपुर में एटीएस ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों नागरिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे थे। साथ ही विदेशों में भी इनके संपर्क मिले हैं। एटीएस इन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इकबाल व फारुख पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कमेला काॅलोनी, सहारनपुर हैं। जांच पड़ताल में सामने आया कि इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहारनपुर से पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनवाया हुआ था।
विज्ञापन

यूपी एटीएस टीम की पूछताछ में सामने आया है कि यह दोनों सगे भाई हैं और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर साल 2007-08 से भारत में रह रहे हैं। दोनों आरोपी साल 2013 में अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किए गए थे और लगभग दो साल जेल में रहे हैं। 

जेल से रिहा होने के बाद इन दोनों को बांग्लादेश के लिए निर्वासित कर दिया गया था। इसके बाद दोनों साल 2015 में दोबारा अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आ गए और दलालों के माध्यम से सहारनपुर के पते पर फर्जी वोटर आईडी, आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवा लिया। 

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बांग्लादेशी अमेरिका, सऊदी अरब, इटली, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार के लोगों से संपर्क में हैं। दोनों आरोपियों के पास से दो आधार कार्ड, चार चेक बुक, तीन डेबिट कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक एंप्लॉय कार्ड, पांच बैंक पासबुक, पैन कार्ड व  एक पासपोर्ट फाइल नंबर बरामद हुए हैं। फिलहाल यूपी एटीएस दोनों आरोपियों को लेकर लखनऊ गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें