फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में भीषण सड़क हादसा, 12 लोग घायल, चार बच्चों की हालत गंभीर

Thu, 05 Jul 2018 03:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बच्चों समेत करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से चार बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


कैराना थाना क्षेत्र में भूरा मार्ग पर आज सुबह ट्रक चालक ने बच्चों को ले जा रहे टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। और मैजिक में सवार नौ बच्चे सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल है। 

पढ़ें : यूपी: हाईवे पर हादसा, खून से लथपथ बच्चों को देख सिहर उठे परिजन, 2 की मौत
विज्ञापन


वहीं चार बच्चों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पाकर बच्चों के परिजनों व स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह स्कूली बच्चे और कुछ ग्रामीण टाटा मैजिक में सवार होकर कैराना कस्बे की तरफ आ रहे थे। इनकी टाटा मैजिक पानीपत बाईपास पर पहुंची थी कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैजिक के तो परखच्चे उड़ गए और मैजिक में सवार सभी लोग घायल हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें