कौन-कौन हैं गिरोह में? : राइफल लूटने वाले गिरोह का सरगना जर्मन सिंह खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा हुआ है। उसके फेसबुक अकाउंट पर खालिस्तान समर्थकों की पोस्ट, फोटो सहित विभिन्न सामग्री का प्रचार प्रसार किया जा रहा था। पुलिस जानने का प्रयास करेगी, इनके संपर्क में कितने लोग रहे हैं, जो खालिस्तान समर्थकों से जुड़े हुए हैं और वे कहां कहां के रहने वाले हैं?
कैसे बनाई राइफल लूट की प्लानिंग? : पुलिसकर्मियों को टारगेट बनाकर राइफलें लूटने की योजना किसके इशारे पर बनाई गई थी? राइफल लूटने का टास्क आरोपियों को किसने दिया था? क्या इस कार्य को करने के लिए आरोपियों का कोई सौदा हुआ था? यदि सौदा हुआ था, तो वह किससे किया गया था?
बादल की हत्या की साजिश में कौन? : राइफल लूटने के पीछे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में गोलियां बरसाने की साजिश बताई गई थी। कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपियों से यह भी पूछा जा रहा है कि बादल पर हमले की साजिश कौन रच रहा था? किसने आरोपियों को इसके लिए तैयार किया था कि शामली जिले से राइफलें लूटकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला किया जाए तथा इसकी क्या प्लानिंग बनाई गई थी?
वारदात के बाद कहां जाकर छिपे थे ? : आरोपियों से यह भी पूछा जाएगा कि राइफल लूटने के बाद वे कहां जाकर छिपे थे? लूटी गई राइफलों को सबसे पहले कहां रखा गया था? गुरुद्वारा के ग्रंथी से भी पूछा जाएगा कि लूटी गई राइफलों को किस तरह छिपाकर रखा था और कितने समय से वह खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में रहा है?
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/