फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायफल लूट प्रकरण: एटीएस ने खंगाले जर्मन और करमा के फेसबुक अकाउंट, रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी

Wed, 17 Oct 2018 09:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थकों के कनेक्शन खंगालने में लखनऊ से पहुंची एटीएस छानबीन करने में लगी हुई है। बुधवार को भी झिंझाना पुलिस से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद जर्मन और करमा के फेसबुक अकाउंट को खंगाला गया। इसके अलावा पुलिस के साथ सरदारों के डेरे और गांव अजीजपुर में आरोपियों के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की गई।  

विज्ञापन


चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर पुलिस की रायफलें लूटने वाले गिरोह के सरगना जर्मन सिंह का कनेक्शन खालिस्तान समर्थकों से होने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके इसका खुलासा किया था। साथ ही यह भी खुलासा हुआ था कि लूटी गई रायफलों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली में गोलियां बरसाई जानी थीं। इस खुलासे के बाद से ही एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को भी सक्रिय कर दिया गया। खुलासे के बाद से ही एटीएस की टीम झिंझाना में डेरा डाले हुए हैं। 

बुधवार को भी टीम ने झिंझाना थाना पुलिस से आरोपी जर्मन, करमा सहित गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का पूरा प्रोफाइल मालूम किया। आरोपियों के फेसबुक अकाउंट को भी खंगाला गया, जिसमें टीम को कई अहम जानकारियां मिल रही हैं, जो खालिस्तान समर्थकों से जुड़ी हुई हैं। वहीं, बुधवार को झिंझाना थाना पुलिस से जानकारी जुटाने के बाद एटीएस की टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित ढाबों और गांव अजीजपुर में सरदारों के डेरों सहित रंगाना फार्म पर पहुंचकर भी गुरुद्वारा के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। एटीएस की जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है। पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों और परिचितों की बन रही सूची
खालिस्तान समर्थक जर्मन और करमा अभी फरार चल रहे हैं। एटीएस की टीम के साथ ही स्थानीय पुलिस इन दोनों आरोपियों के रिश्तेदारों से लेकर परिचितों की सूची भी बना रही है। उसमें हरियाणा और पंजाब के नाम भी सामने आ रहे हैं, जहां इन दोनों आरोपियों के छिपे होने की आशंका है। एटीएस की टीम ने करनाल में भी आरोपी जर्मन और करमा के रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर जांच की।

कस्टडी रिमांड के लिए किया आवेदन
राइफल लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। उसके लिए बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया। उम्मीद है कि गुरुवार तक कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस को न्यायालय की अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस के साथ ही एटीएस की टीम भी गहनता से पूछताछ करेगी। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर से इस मामले की तह खंगालने में लगी हुई हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें