सूत्रों के अनुसार पुलिस ने विधायक के बयान की विवादित वीडियो का गहन अध्ययन किया है। इसे देखने के बाद लग रहा है कि ये वीडियो सुनियोजित ढंग से मौके पर बनवाई गई है। विधायक नाहिद हसन पालिका द्वारा ठेली वालों के लिए खाली कराई गई जमीन पर जाकर किसी टीवी एंकर की तरह बातें कर रहे हैं। जमीन को दिखा रहे हैं। कुछ लोग वहां खड़े भी हैं। वीडियो में फैला दो भी कहा जा रहा है। ऐसे में पुलिस को लग रहा है कि ये वीडियो बनवाकर वायरल कराई गई है। ऐसे में पुलिस इस वीडियो को वायरल कराने के पीछे के मकसद तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह था मामला
रविवार को वायरल हुई वीडियो में विधायक नाहिद हसन द्वारा सराय की भूमि को लेकर विवादित बयान दिया है। एक मिनट 32 सेकेंड की वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि कई सालों से गरीब लोग यहां बसे हुए थे। कुछ भाजपा के लोग है और कुछ भाजपा के दिमाग वाले अधिकारियों ने यहां से उन गरीब लोगों को हटाने की साजिश रची है। वीडियो में वे कैराना और आसपास के जो लोग कैराना से सामान लेते हैं, उन लोगों से हाथ जोड़कर अपील है कि बाजार में भाजपा के जो लोग है, इनसे सामान लेना बंद कर दो। दस दिन, एक महीना चाहे झिंझाना से जाकर या पानीपत से जाकर सामान ले लो, लेकिन अपने इन भाइयों के लिए भाजपा के लोगों से सामान लेना बंद कर दो। इस वीडियो के लेकर सियासी हलचल मची हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/