उत्तर प्रदेश में शामली के कैराना में गुरुवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुरसलीन के पुराने दोस्त आजम निवासी टपराना ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन
2 of 5
मामले की जानकारी देते एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मुरसलीन और आजम काफी अच्छे दोस्त थे। कुछ समय आजम ने उसकी गाड़ी भी चलाई। इसके बाद आजम दुबई चला गया था। कुछ माह पहले वह दुबई से लौटा तो उसके पास काफी पैसा था।
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम का कहना है कि मुरसलीन ने उससे धोखे से काफी रकम हड़प ली थी। तभी से वह उससे बदल लेना चाहता था। इसलिए उसने दोबारा अगस्त माह में मुरसलीन से संपर्क किया और उससे नजदीकियां बढ़ाई।
4 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मंगलवार को आजम ने फोन कर मुरसलीन को बुलाया। इसके बाद अपने साथी दानिश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि पहले तीनों ने मिलकर शराब पी।
एसपी के अनुसार इस दौरान दानिश ने मुरसलीन की शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके नशे में हो जाने पर दोनों ने उसकी कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों के पास से मृतक की गाड़ी की चाबी और मोबाइल भी बरामद किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें